फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रांसफार्मर में तेल डालने गए संविदा कर्मी से मारपीट, बाल और चुटिया पकड़कर घसीटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Oct 2026 05:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ क्षेत्र स्थित कमालपुर गांव में ट्रांसफार्मर रखरखाव के दौरान बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी के साथ गंभीर अभद्रता व मारपीट की गई। घटना के बाद अवर अभियंता के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने छिबरामऊ थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपते अधिकारी और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम कमालपुर में लाइन अनुरक्षण रखरखाव के दौरान एक बिजली कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:41 बजे की है। कमालपुर गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर (परिवर्तक) में तेल डालने गए संविदा कर्मचारी शिवांशु पुत्र कुलदीप नारायण के साथ गांव के ही अल्ताफ पुत्र सादिक खां और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

चुटिया व बाल पकड़कर घसीटने का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कर्मचारी शिवांशु के साथ धक्का-मुक्की की और उसकी चुटिया पकड़कर घसीटा। जब साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की और 112 डायल कर पुलिस सहायता मांगी, तो गांव के अन्य लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने और चुटिया काटने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा और कानूनी कार्रवाई की मांग
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि आरोपियों के इस कृत्य से न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है, बल्कि क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास भी किया गया है। अवर अभियंता 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र विकास कुमार और अन्य संविदा कर्मचारियों ने थानाध्यक्ष कपिल दुबे को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें