फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: छत पर निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से उतरा करंट, 11वीं की छात्रा की मौत, बचाने दौड़े भाई-चाचा झुलसे

Thu, 23 Jul 2026 10:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

घटना शिवसिंहपुर गांव की है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव शिवसिंहपुर में गुरुवार देर शाम घर के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत पर काम करने के दौरान 16 वर्षीय किशोरी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आ गई। चीखपुकार सुनकर उसे बचाने दौड़े उसका भाई और चाचा भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। किशोरी को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी कौशलेंद्र सक्सेना के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। देर शाम परिजन छत पर निर्माण कार्य में लगे थे। तभी कौशलेंद्र की 16 वर्षीय बेटी हिमानी अचानक एचटी लाइन के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही वह तेज चीखी। हिमानी की आवाज सुनकर भाई राज और चाचा रिंकू उसे बचाने दौड़े लेकिन दोनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

 

आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद तीनों को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हिमानी की नाजुक हालत को देखते हुए तिर्वा स्थित भीमराव रामजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमानी आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चपुन्ना में कक्षा 11 की छात्रा थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां ममता देवी बेसुध हो गईं। परिवार में एक छोटा भाई देवांशु है। वहीं, झुलसे भाई राज और चाचा रिंकू का अस्पताल में इलाज जारी है।

 
विज्ञापन

आबादी के बीच से हटे एचटी लाइन
हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन आए दिन हादसों का सबब बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाके से गुजर रही इन खतरनाक तारों को जल्द से जल्द हटाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

एचटी लाइन वहां पहले से ही निकली हुई थी। मकान निर्माण के दौरान अचानक तार छू जाने से यह हादसा हुआ है। मामले की जांच के लिए संबंधित लाइनमैन से जानकारी ली जा रही है। - अनिल कुमार राम, एसडीओ (सौरिख)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें