फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था, पिता बोले- शराब का आदी था

Tue, 30 Dec 2025 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ के केशव नगर निवासी युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। वह रात को पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था और अपने पिता का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में  घर से पार्टी में जाने की कहकर निकले युवक का शव रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सुबह नाले में पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को देखकर वहीं खड़े कुछ लोगों ने इसकी पहचान आकाश दुबे के रूप में की। पुलिस ने पश्चिमी बाईपास के पास मोहल्ला केशव नगर निवासी आकाश के पिता बबलू दुबे को बुलाया।

विज्ञापन

शव देखकर वो रोने लगे, उन्होंने बताया कि आकाश रात में घर से पार्टी में जाने की कहकर गया था। वह शराब का आदी था। आकाश पूर्वी बाईपास पर इलेक्ट्रिक की दुकान पर सेल्स मैन था। उसकी माता का स्वर्गवास हो चुका है और उसके कोई भाई-बहन नहीं है। पिता के साथ रहता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें