फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने खंड शिक्षा अधिकारी को लूटा

Thu, 11 Jun 2020 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में छिबरामऊ बेसिक शिक्षा कार्यालय से बाइक से आवास लौट रहे खंड शिक्षा अधिकारी को जीटी रोड पर पुलिस चौकी के पास लूट लिया गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश इनकी जेब से 50 हजार रुपये, एटीएम, चेकबुक और दो मोबाइल लूट कर गुरसहायगंज की ओर भाग गए।
विज्ञापन


सुबह जानकारी के बाद एएसपी, सीओ और कोतवाल, खंड शिक्षा अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास झाड़ियों में खोजबीन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी के दो मोबाइल, जूता और झोला बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। 

मऊ जनपद के थाना रानीपुर के गांव ब्राहमनपुरा निवासी सुनील कुमार दुबे यहां छिबरामऊ ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार्यालय से बाइक से सरायमीरा कन्नौज आवास आ रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा में पुलिस चौकी के पास जीटी रोड(करीब 300 मीटर दूरी) पर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

धमकाते हुए जेब से 50 हजार रुपये, दो मोबाइल, एटीएम, चेकबुक, पैनकार्ड और कागजों से भरा झोला लूट लिया। जान जोखिम में देखकर सुनील कुमार दुबे वहां से भाग खड़े हुए इस दौरान उनके जूते भी उतर गए। इसके बाद बदमाश गुरसहायगंज की ओर भाग निकले।

करीब आधा घंटे बाद वहां पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी बाइक लेकर आवास पर आ गए और सुबह घटना की जानकारी एएसपी विनोद कुमार को दी। दूसरे दिन गुरुवार को एएसपी, सीओ श्रीकांत प्रजापति और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां खोजबीन करने पर पुलिस को खंड शिक्षा अधिकारी के लूटे गए दो मोबाइल, एक जूता और कागजों से भरा झोला मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीओ ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द बदमाशों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी जरूरी काम के लिए उन्होंने एक शिक्षक से रुपये लिए थे। जिन्हें बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें