फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: एंटी करप्शन ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को दबोचा, कच्ची पैमाइश करने के लिए मांगे थे रुपये

Wed, 23 Apr 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कोतवाल के कक्ष में नीली रंग की शर्ट पहने बैठे कानूनगो विनोद कुमार पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। कानूनगो किसान से एसडीएम के आदेश के बाद भी कच्ची पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। किसान तीन माह से कानूनगो के आगे पीछे चक्कर काट रहा था। कानूनगो को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया। वहां देर रात तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन


तिर्वा तहसील के गांव सुर्सी निवासी किसान नीरज कुमार ने एसडीएम न्यायिक के यहां मेड़बंदी का वाद दायर किया था। तीन माह पहले एसडीएम न्यायिक ने कानूनगो विनाेद कुमार पाल को कच्ची पैमाइश करने के आदेश दिए थे। कानूनगो ने पैमाइश करने के नाम पर नीरज से 10 हजार रुपये की मांग की। नीरज ने कम रुपये देने की बात कही। परेशान होकर नीरज ने एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत दर्ज कराई। तब इंस्पेक्टर सुशील कुमार पाराशर टीम के साथ डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिले। दो सरकारी कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंची टीम ने किसान नीरज को कानूनगो को रुपये देने के लिए भेजा। किसान ने आठ हजार रुपये काननूगो को दिए। तभी टीम ने कानूनगो को दबोच लिया।

टीम कानूनगो को पकड़कर सदर कोतवाली में ले आई। वहां किसान के बयान दर्ज करने बाद एंटी करप्शन टीम की ओर से कानूनगो विनोद कुमार पाल के खिलाफ तहरीर दी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुशील पाराशर ने मुकदमा दर्ज होने से पहले बयान देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


लेखपालों ने कोतवाली में डाला डेरा
काननूगो विनोद कुमार पाल को एंटीकरप्शन टीम के पकड़ने की जानकारी होते ही तिर्वा तहसील के लेखपाल सदर कोतवाली में पहुंच गए। देर रात तक लेखपाल वहां डेरा डाले रहे। सभी लेखपाल कह रहे थे कानूनगो साहब सीधे हैं, उनको फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें