शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टैंकर पर सवार रामाश्रम स्थित फिलिंग स्टेशन केव्यवस्थापक अंबुज गोस्वामी वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी रामाश्रम व ट्रक चालक जगतराम पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम चंदऊ थाना अरवल जिला हरदोई, हेल्पर राहुल कुमार घायल हो गए। उन्हें पहले सरकारी एंबुलेंस से गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।