फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: अनियंत्रित ट्रक पुलिस की जीप पर गिरा, एक सिपाही की मौत और तीन जख्मी, चालक-परिचालक फरार

Sun, 19 Mar 2023 10:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

रविवार की देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया मंडी के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें  एक ट्रक पुलिस की जीप पर पलट गया, जिसमें सिपाही की मौत हो गई। वहीं, एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्रेन की मदद से ट्रक और जीप को उठाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर वहां खड़ी पुलिस जीप पर पलट गया। हादसे में जीप सवार एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दरोगा व दो सिपाही घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की रात करीब आठ बजे ठठिया थाना क्षेत्र के आलू विशिष्ट मंडी के पास हुआ। एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गश्ती जीप खड़ी थी। इसी बीच लखनऊ की दिशा से आ रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर जीप पर पलट गया।
ट्रक पलटते ही जीप पर सवार पुलिस कर्मी नीचे दब गए। हादसे में फतेहपुर के थाना बिंदकी क्षेत्र के कोटा गांव निवासी सिपाही हरि नारायण मिश्र (58) की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में बैठे दरोगा अकील खान, सिपाही विकास गंगवार और गौतमचंद्र और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर और सहयोगी मौके से फरार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद ड्राइवर और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें