फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: बेकाबू बस पलटी, हादसे में 21 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 15 Jan 2023 01:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार को बेकाबू बस पलटने से 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कन्नौज जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। छिबरामऊ कोतवाली के मंडी के पास अनियंत्रित बस पलट गई। हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिरोजाबाद जिले के पैढ़त गांव स्थित जखई देवता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगम मंडी के पास पलट गई। हादसे में करीब 21 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। श्रद्धालुओं के मुताबिक बस के स्टाफ ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में ड्राइवर बस चला रहा था। बस में करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें