फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: आगरा से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, ढाई हजार रुपये और मोबाइल किया पार

Sun, 15 Jan 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। पीड़ित से ढाई हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में आगरा से लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक से ढाई हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। युवक को बेहोशी की हालत में 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसावा निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र आसिफ (23) आगरा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को वह रोडवेज बस से छिबरामऊ आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने आसिफ से ढाई हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया।
रोडवेज चालक ने आसिफ को बेहोशी की हालत में पूर्वी बाईपास पर उतार दिया। जहां से युवक को एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर आसिफ के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें