फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: काल बनकर खड़ा था ट्रक, पीछे से टकरा गई बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम

Sat, 04 Jul 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम क्षेत्र में निकवा गांव के पास खड़े एक ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वे शादी समारोह से वीडियोग्राफी का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र के निकवा गांव के पास खड़े ट्रक के पीछ बाइक टकरा गई। हादसे दोनों युवकों की मौत हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई।  कस्बा तालाब मोहल्ला गांधीनगर निवासी सौरभ शाक्य (23) और अवनीश कुमार (22) शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम करते थे।

विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे के समय कस्बा से तेराजाकट की तरफ जा रहे थे। तभी निकवा गांव के पास खड़े ट्रक के पीछे बाइक जा घुसी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

http://



शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रंजना पाठक का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें