फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: पिकअप चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

Mon, 10 Nov 2025 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिकअप के पास खड़े चालक को दिल्ली से सुल्तानपुर जा रहे बाइक चालक ने सोमवार सुबह दस बजे के करीब रनवा गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। दिल्ली थाना अलीपुर मोहल्ला अमीदपुर निवासी अंकुर (30) पुत्र पीतम परचून का सामान लाद कर लखनऊ  जा रहा था जिसके साथ में कार्तिक (15) भी था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के रनवा गांव के पास ऐलो लाइन पर पिकअप खड़ी कर शीशा साफ कर रहा था।

विज्ञापन


तभी पिकअप के पास खड़े चालक को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक को सुल्तानपुर थाना लंभुआ गांव बरसडा सकवा निवासी शनि उपाध्यक्ष चला रहा था। हादसे में चालक और बाइक सवार घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एटलस गश्त दल सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जहां पिकअप चालक अंकुर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें