तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी तालग्राम में रखवा दिया है। थाना सौरिख अंतर्गत बहादुर पसा नगला निवासी विनोद कुमार (50) बाइक से गुरसहायगंज बहन के घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड़ पर थाना तालग्राम के बेहटा के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।