फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही में शामिल कई अन्य लोगों के नाम भी आने की आशंका

Sun, 12 Jan 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य के दौरान लिंटर गिरने की घटना पर ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बन रहे भवन पर लिंटर डालते समय शनिवार को हादसा हो गया था। इसके बाद रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ लापरवाही बरतने, जान जोखिम में डालने और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी की जांच में कई अन्य नाम भी सामने आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जिम्मेदार घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन


सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विपुल माथुर की तहरीर पर जीआरपी थाने में बलिया के सुभाषनगर की मेसर्स आशुतोष इंटरप्राइजेज के मालिक रामविलास राय, उनके इंजीनियर सूरज प्रकाश राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया कि कन्नौज स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर भवन निर्माण चल रहा है। ठेकेदार और इंजीनियर की ओर से स्लैब की कास्टिंग का काम किया जा रहा था। तीनों स्थानों पर कास्टिंग करने के लिए एक लिफ्ट मशीन और बढ़ाकर दोनों ओर से सुबह नौ बजे काम शुरू किया गया था। दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक स्लैब और बीम की शटरिंग गिर गई।

इसमें ठेकेदार के 24 श्रमिक घायल हो गए। इन्हें मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामजदों ने रेलवे कार्य में लापरवाही बरतकर बाधा उत्पन्न की है। इससे श्रमिकों को चोटें आईं और रेलवे की छवि धूमिल हुई। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि जांच शुरू की गई है। फिलहाल इस जांच में जिम्मेदार अन्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें