कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित कार वाहन के पीछे जा टकरा गई। सुल्तानपुर जाते समय मछैया गांव के पास हादसा हुआ। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और यूपीडा टीम ने अस्पताल भेजा।
जिला सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर अंतर्गत गांव जनौरा निवासी जयशंकर तिवारी (40) कार चलाकर नोएडा से सुल्तानपुर लौट रहे थे। साथ में पत्नी प्रिया तिवारी (38), पुत्री नंदनी तिवारी (5), पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी (60), चाचा सदाशिव तिवारी (55) दादी चिंतादेवी (80), परिवार की संध्या शुक्ला (25) भी थी।