फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटा, डिवाइडर से टकरा कर फंसी, बाल-बाल बची सवारियां

Wed, 11 Dec 2024 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस डिवाइडर से टकरा कर फंस गई। हादसे में सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में नेपाल-भारत मैत्री बस 41 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहीं थीं।  टायर फटने से बुधवार भोर सुबह साढ़े चार बजे के करीब डिवाइडर से टकराकर फंस गई।  यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कोई घायल नहीं बताया गया है।

विज्ञापन

नेपाल सयागंज रंगखोला निवासी चालक विष्णु पुत्र राम बहादुर नेपाल भारत मैत्री बस पर 41 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के सामने 178 किलोमीटर पर पहुंचते ही बस का टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन

यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा
बस में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया,चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए भेजा गया। क्षतिग्रस्त बस को तालग्राम टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें