तिलक के बाद युवक ने शादी की तारीख तय होने के बाद युवती से दुष्कर्म किया। बाद में दहेज में कार की मांग कर शादी करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना तालग्राम निवासी सचिन, डॉली, सचिन की मां, मैनपुरी निवासी गोविंद, कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि पिता ने उसकी शादी सचिन के साथ तय की। गोदभराई व तिलक भी हो गया। इसमें सात लाख रुपये खर्च किए गए। शादी की तारीख 16 जनवरी 2025 की तय की गई। कार्ड भी छप गए। सचिन अक्सर उससे मिलने लगा। सचिन ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिनों के सचिन सहित उसके परिवार के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे।