फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 17 Feb 2025 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसा छिबरामऊ सौरिख रोड पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिबरामऊ सौरिख रोड पर सड़क हादसा हुआ। सुबह लगभग सात बजे अपने खेत जा रहे युवक को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने रोड जाम कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


राजेश यादव (32) पुत्र लाल सिंह यादव निवासी नकट पुर अपने घर से शौच क्रिया के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रोड पार करते समय गांव के सामने सौरिख की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।परिजनों ने रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार राम प्रकाश भी पहुंच गए।पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश न्यू हालैंड एजेंसी पर कार्य करता था। उसकी पत्नी रीता तथा तीन बेटियां स्वेता, मानवी और नृत्या है। तथा उसके चार भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें