फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: 10 सेकेंड के चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़कर धराशायी हुए, बिजली के पोल टूटकर गिरे

Mon, 09 Sep 2024 04:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कुछ सेकेंड के लिए आए चक्रवाती तूफान ने गांव में तबाही मचा दी। तूफान से कई पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए। वहीं बिजली के पोल भी टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बारिश के साथ ही एक गांव में कुछ सेकेंड के लिए चक्रवाती तूफान आया, जिसने गांव में भारी तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए तो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। धान की फसल जमीन पर बिछ गई। मवेशियों के लिए लगे टिनशेड भी उड़ गए। लोगों के घरों में भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन



रविवार की शाम को जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के फरिकापुर गांव के मजरा जगतपुर में बारिश के दौरान अचानक चक्रवाती तूफान आया। 10 सेकेंड के इस तूफान ने तबाही मचाई। ग्रामीणों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि एक ही झटके में कई पेड़ उखड़कर गिर गए। टिनशेड तो पतंग की तरह हवा में उड़ रहे थे। गांव के नीलेश कटियार के मकान की छत ढह गई। गांव में बिजली के पोल टूटकर धराशायी हो गए। अचानक आए तूफान से गांव वाले सहम गए। कुछ सेकेंड के लिए आए इस तूफान से गांव में कोई जनहानि नहीं हुई। कई लोगों के छप्पर गिरने से मवेशी और पेड़ गिरने से ट्रैक्टर दब गए। बाद में पता चला कि यह तूफान केवल एक गांव में ही आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के टकराव से आया था तूफान
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जब दो विपरीत दिशाओं से आने वाली हवाओं का आपस में टकराव होता है तो वह तेजी से घूमने लगती हैं। इसे चक्रवात कहा जाता है। यह बादलों के साथ आने वाली हवाओं के कारण होता है। चक्रवात कुछ सेकेंड के लिए आता है और इसके केंद्र में जो भी आता है, उसे नष्ट कर देता है। जगतपुर गांव में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें