फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाले पुलिस के रडार पर

Wed, 23 Oct 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर अराजकतत्व लोगों को भड़का रहे हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। पुलिस ने 18 लोगों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


इनके फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से सोशल साइट पर लोग अफवाह फैला रहे हैं। कुछ अराजकतत्व धनतेरस पर कार की जगह तलवार खरीदने की पोस्ट कर रहे हैं, तो कुछ 100 रुपये कमाने वाले को 20 रुपये का हथियार खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल साइट पर लगातार इस तरह की पोस्ट देखने के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हुआ है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में सोशल मीडिया निगरानी सेल ने 18 ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची तैयार की है।
विज्ञापन


यह लोग सोशल साइटों पर अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर चल रहीं गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों की सोशल साइट ब्लाक कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें