फीलखाना स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम जी मित्र मंडल की ओर से किया गया श्रद्धांजलि सभा क
- फोटो : संगठन
कानपुर। श्याम प्रभु की अनन्य भक्त कमला देवी कांकाणी (मौसी) का 20 मार्च को कोलकाता में निधन हो गया। श्री श्याम जी मित्र मंडल की ओर से फीलखाना स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कानपुर के सभी श्याम भक्तों के लिए मौसी सदैव प्रेरणा स्रोत रहीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देशभर में घर-घर जाकर कीर्तन के माध्यम से श्याम नाम की अलख जगाने में बिताया।
वह प्रतिदिन श्याम प्रभु के छायाचित्र का शृंगार करतीं और किसी न किसी श्याम भक्त को चित्र दे देतीं थीं। स्मृति में श्याम परिवार की ओर से 29 मार्च को मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को बिरहाना रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहा पर सुबह 11:30 बजे से भंडारा लगाया जाएगा।