फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने बूचड़खानों के खिलाफ एक्शन पर कही ‘बड़ी बात’ 

Wed, 14 Jun 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश
विज्ञापन
राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बूचड़खानों पर एक्शन लिये जाने पर बड़ी बात कहकर हड़कंप मचा दिया है। कमलमुनि कमलेश मंगलवार को कानपुर पहुंचे थे। कमलमुनि ने कहा कि सीएम आदित्यनाथ को गोशालाओं के संचालन के लिए सब्सिडी देनी चाहिए। बूचड़खानों के लिए सरकार सब्सिडी देती है लेकिन गाय के पालन के लिए सब्सिडी नहीं है। गाय को राष्ट्रीय पशु नहीं, बल्कि राष्ट्रीय माता का दर्जा देना चाहिए। तभी गायों की स्थिति अच्छी होगी। पेड़ों को बचाने के लिए कानून है लेकिन गायों को बचाने के लिए कोई कानून नहीं है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कश्मीर से कन्याकुमारी सहित पूरे देश में 70 हजार किमी पदयात्रा कर जैन समाज के कमलमुनि कमलेश (राष्ट्रसंत) भौंती गोशाला पहुंचे हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि गायों के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने 1000-1000 एकड़ में गो अभ्यारण खोले हैं। यूपी के सीएम भी प्रदेश में गो अभ्यारण खोलें। गो सेवा की बात करने से कोई फायदा नहीं है पहले गो के लिए कुछ करें। प्रदेश के माफिया गोचर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है गोशालाओं की जमीन से कब्जे हटवाए जाएं। तभी गोवंश की सेवा होगी। उन्होंने बताया कि गो रिसर्च सेंटर खोलने चाहिए। शहर में चातुर्मास के दौरान प्रयास करूंगा कि यहां पर गो रिसर्च सेंटर खुल जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन कैंप लगाकर गायों के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच पड़ताल करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें