फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर से लखनऊ को आज से चलेगी मेमू

Thu, 30 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर से लखनऊ के लिए मेमू गुरुवार को रवाना होगी। इसको लेकर अनवरगंज-फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद-कानपुर एक्सप्रेस और कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। मेमू के संचालन की खबर से कल्याणपुर और आसपास क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक राजीव मिश्रा की पहल पर कल्याणपुर-लखनऊ मेमू का संचालन शुरू हो रहा है। इसके लिए कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लखनऊ जंक्शन से कल्याणपुर मेमू (ट्रेन नंबर 64253) शाम 5:35 बजे कल्याणपुर पहुंचेगी।

इसके बाद कल्याणपुर-लखनऊ जंक्शन (ट्रेन नंबर 64214) को शाम 5:45 बजे रवाना होगी। लखनऊ से (ट्रेन नंबर 64255) रात 8:55 बजे कल्याणपुर पहुंचेगी। यहां से लखनऊ जंक्शन (ट्रेन नंबर 64216) के लिए रात 9:05 बजे रवाना होगी। दोनों मेमू रावतपुर, अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी।
विज्ञापन


मेमू संचालन से कल्याणपुर क्षेत्र के व्यापारियों और डेली पैसेंजरों में हर्ष व्याप्त है। समाजसेवी अशोक सिंह दद्दा का कहना है कि दोनों ही मेमू में पहले दिन कम से कम 500 टिकट की बिक्री होगी।

व्यापारी संतोष शुक्ला का कहना है कि बहुत ही अच्छा हुआ जो मेमू शुरू हो रही है। इसका फायदा रेलवे को भी होगा। व्यापारी राहुल सिंह चंदेल का कहना है कि अब यहां के लोग लखनऊ आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें