फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस की जनरल बोगी के शौचालय में हुआ था धमाका, अब सामने आया से सच

Sat, 01 Jun 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शिवराजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस की जनरल बोगी के शौचालय में 20 फरवरी को हुए धमाके के मामले में शक के दायरे में आए कथित पत्रकार गौतम कुमार से जीआरपी फर्रुखाबाद थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने शुक्रवार को शिवराजपुर थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन


हैंड राइटिंग मिलान के लिए उससे लिखवाया-मैं जैश-ए-मोहम्मद का एजेंट हूं, शताब्दी एक्सप्रेस और प्रधानमंत्री के मंच को आरडीएक्स से उड़ाना चाहता हूं। यही धमकी लिखा पत्र कालिंदी में मिला था। शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर गौतम ने पुलिस पर उत्पीड़न व साजिश का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने जांच सीओ बिल्हौर को सौंपी है।

 घटना स्थल पर एक डायरी व जैश-ए-मोहम्मद के नाम से पत्र मिला था। डायरी में कुछ लोगों के नाम लिखे थे। हैंड राइटिंग मिलान के लिए जीआरपी ने दस से अधिक लोगों के हैंड राइटिंग के नमूने जांच को लैब भेजे थे। लापरवाही यह रही कि नमूने मानक अनुसार नहीं थे।
विज्ञापन


नतीजतन सभी नमूने वापस कर दिए गए थे। करीब बीस दिन का समय बीत चुका है, जीआरपी ने दोबारा हैंड राइटिंग के नमूने नहीं भेजे हैं। फर्रुखाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश मलिक ने बताया अभी जांच जारी है। हैंड राइटिंग केनमूने जल्द ही भेजे जाएंगे। जब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिलती है, तब तक कुछ कहना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें