कानपुर के बर्राजपुर स्टेशन पर गत दिनों कालिंदी एक्सप्रेस की बोगी में धमाका हुआ था। इस मामले में फर्रुखाबाद जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की जांच एटीएस को सौंपी गई है। मुकदमे की विवेचना जीआरपी इंस्पेक्टर मुुकेश मलिक कर रहे हैं।
तमाम कवायद के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुुंचने में नाकाम रही। शक के दायरे में आए शातिरों की तलाश में जुटी पुलिस जिला जेल में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस दौरान विवेचक के अवकाश पर चले जाने से विवेचना अधर में लटक गई है।
इंस्पेक्टर मुकेश मलिक ने बताया कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक का उल्लेख है। कई अन्य बिंदुओं पर हो रही जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।