फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कलावती सुपर किंग्स और पटेल प्रॉपर्टीज ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सोमवार को हुए मैच में कलावती सुपर किंग्स ने कानपुर ब्लैक पैंथर्स को 24 रन से और पटेल प्रॉपर्टीज ने जेहरा फिजियो इलेवन को 10 विकेट से हराया। दोनों मैच अपोलो क्रिकेट मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में कलावती सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। टीम से सौरभ सिंह ने 54, मनीष अग्निहोत्री ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देवऋषि वाजपेयी ने तीन, शिबू खान व वैभव चौहान ने दो-दो विकेट झटके। वहीं कानपुर ब्लैक पैंथर्स की पूरी टीम 17.5 ओवर में 121 रन पर सिमट गई।

टीम से देवऋषि ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ पाठक ने चार, मनीष अग्निहोत्री ने तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ पाठक को चुना गया। दूसरे मैच में जेहरा फिजियो इलेवन की पूरी टीम 8.4 ओवर में मात्र 45 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


टीम से डॉ. जीशान अली ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शैलेंद्र शुक्ला ने चार, विकास व अभिषेक ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने 3.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 46 रन बनाकर मैच जीता। जीत में गोपाल सिंह ने 28 व मनीष गौर ने 17 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शैलेंद्र शुक्ला को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें