फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश प्रतियोगिता में भार्गवी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। दिव्यानंद विद्या मंदिर महाविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को तीसरे दिन कलश, कबड्डी, रस्साकसी, लंबीकूद व ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कलश प्रतियोगिता में भार्गवी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व इरम फातिमा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कबड्डी में कप्तान दुष्यंत की टीम विजेता रही। बालक वर्ग रस्साकसी प्रतियोगिता में कप्तान डेनियल की टीम विजयी रही। रस्साकसी बालिका वर्ग में कप्तान नंदिनी अस्थाना की टीम विजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग में आयुष पाल प्रथम, डेनियल श्रीवास्तव द्वितीय व कपिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में नंदिनी अस्थाना ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय व लोचनी अस्थाना ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में डेनियल श्रीवास्तव प्रथम, आयुष पाल द्वितीय व कपिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टॉफ व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें