मोतीझील में लगे दि फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स एसोसिएशन के चौथे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुस्तकें लोगों को खूब भा रही हैं।
18 सितंबर से शुरू पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशनों के दो दर्जन से अधिक स्टॉलों पर जीवनी, कविता, कहानियां, खेलकूद, साइंस अािद विषयों पर किताबें उपलब्ध हैं।
गुरुवार को अाए स्टूडेंटों ने मैथ्स, साइंस की डिक्शनरी व सचिन पर लिखी किताबें खरीदीं। कुंदन ग्रामर हायर सेकेंडरी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल लताराम और टीचर राजेश सिंह बच्चों को लेकर यहां आए। प्रभात प्रकाशन के अनिल शर्मा ने बताया कि कलाम और मोदी पर लिखी किताबें खूब बिक रही हैं।
यूनीकॉर्न पब्लिकेशन के महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इंग्लिश इंप्रूवमेंट वैदिक गणित िबक रही हैं। किताबघर प्रकाशन के गजेंद्र ने बताया कि ‘नोबेल पुरस्कार विजेताओं की कहानियां’ खूब पसंद की जा रही हैं।
राजकमल, राधाकृष्ण और लोकभारती प्रकाशन के विक्रम ने बताया कि श्रीलाल शुक्ल की ‘राग दरबारी’ और काशीनाथ की ‘काशी का अस्सी’ लोगों को भा रही हैं। सामयिक प्रकाशन के ललित कुमार ने बताया कि लोग पुराने लेखकों को पसंद कर रहे हैं।