फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैला देवी कंस्ट्रक्शन ब्लैकलिस्ट से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम में टेंडर घोटाले में कार्रवाई और जांच अब ठप हो गई है। टेंडर घोटाले के सरगना गोविंद शर्मा की कंपनी ब्लैकलिस्ट फिर से निविदाओं में प्रतिभाग कर सकेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने उसकी आगरा की फर्म मेसर्स कैला देवी कंस्ट्रक्शन को काली सूची से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया कि सरगना गोविंद कुमार शर्मा अपने आकाओं के संरक्षण में नगर निगम के टेंडर मैनेज करता है। इस पर उसकी कंपनी कैला देवी कंस्ट्रक्शन सहित पांच को ब्लैकलिस्ट किया गया था। इसके खिलाफ फर्म मालिक गोविंद शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट की ओर से ब्लैकलिस्ट करने के आदेश पर स्थगनादेश दिए जाने के बाद नगर निगम ने फर्म को अब ब्लैक लिस्ट से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें