फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने फैक्ट्रीकर्मी को रौंदा, बवाल, आगजनी

Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर धू-धूकर जलती लोगों द्वारा फूंकी गई बस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में मलिक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस से कुचलकर फैक्ट्री कर्मी बृजेश सविता की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए हजारों कर्मचारियों ने रोड पर बवाल शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के बाद बस फूंक डाली। एक गैस कंपनी की बोलेरो के शीशे चकनाचूर कर दिए और कर्मचारियों को पीटा। इसके बाद पनकी-दादानगर रोड जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुआवजे की मांग की। इस दौरान भीड़ ने राहगीरों पर भी हमला किया, छह से ज्यादा वाहन तोड़ डाले। पुलिस और प्रशासनिक अफसर दलबल और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने बस में लगी आग बुझाई। करीब छह घंटे बाद बृजेश के आश्रितों के लिए मुआवाजा राशि तय होने पर लोगों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

सचेंडी के दिलीपपुर गांव निवासी महावीर सविता का बेटा बृजकुमार (27) और उसका भाई बृजेश उर्फ राजू दादानगर इंड्रस्ट्रियल एरिया स्थित फुट वियर फैक्ट्री में काम करता था। राजू ने बताया कि वह और बृजकुमार सुबह करीब 8:30 बजे अलग-अलग साइकिल से फैक्ट्री आ रहे थे। बृजकुमार आगे था। इंडस्ट्रियल एरिया में फजलगंज से पनकी की तरफ से जा रही एक प्राइवेट बस ने उसे रौंद डाला। कर्मचारियों ने पीछा करके पनकी नहर पुल के पास बस को रोक लिया। चालक को घसीट कर सड़क पर मारापीटा। बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसमें बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। इस दौरान पास स्थित सीयूजीएल कंपनी की गाड़ीं में भी लोगों ने पथराव कर दिया। गाड़ी में बैठे कर्मचारियों को पीट डाला। भीड़ ने दादानगर और पनकी नहर पुल की तरफ जाम लगा दिया। हाथों में लाठी-डंडे लिए युवकों ने जाम के दौरान निकलने की कोशिश कर रहे राहगीरों को पीटा। छह से ज्यादा दो और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। आसपास की दुकानें बंद करा दी। बवाल की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमर पाल सिंह और कार्यवाहक एसीएम प्रथम विनीत कुमार, एसपी साउथ संजय यादव फोर्स के साथ पहुंचे। फजलगंज फायर स्टेशन की दो दमकलें भी पहुंची लेकिन भीड़ और जाम लगाए लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां रोक दी। इसपर पुलिस और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मी हादसा स्थल तक पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। दोपहर 2:30 बजे तक जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें