कानपुर डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्व. कैलाश नाथ टंडन स्मृति यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक ग्रीनपार्क में कराई जाएगी। इसका उद्घाटन एसबीआई के डीजीएम आरएस सरोज करेंगे।
चीफ रेफरी की भूमिका कृष्ण गोपाल निभाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बाहरी जिलों के खिलाड़ी सोमवार से ही शहर आने लगे थे। इनके रुकने की व्यवस्था ग्रीनपार्क, मयूर होटल और रावतपुर स्थित एक होटल में की गई है।