फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी न मिलने से परेशान जूनियर इंजीनियर ने किया सुसाइड, 19 फरवरी को होनी थी शादी

Sat, 23 Dec 2017 09:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शादी के डेढ़ महीने पहले प्राइवेट सेक्टर के जूनियर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह उड़ीसा में तैनात था। मृतक के पिता ने छुट्टी को लेकर कंपनी के अधिकारी से विवाद होना बताया है। मामला यूपी के बांदा जिले का है। 
विज्ञापन

बांदा कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में विनय कुमार (28) ने शनिवार को दोपहर पशुबाड़ा में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। बहन कमला ने शव देखा और घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में मृतक के पिता रज्जूलाल यादव ने बताया कि विनय उड़ीसा में टाटा स्टील कंपनी में जूनियर इंजीनियर था। 19 फरवरी को उसकी बांदा शहर में शादी होनी थी। पिता के मुताबिक विनय छह दिन पहले यहां आया था। छुट्टी को लेकर कंपनी के अधिकारी से विवाद हो गया था। तभी से वह परेशान था। विनय ने घर में भी इसके बारे में चर्चा की थी। 15 दिन पहले भी वह छुट्टी लेकर कानपुर में भर्ती बड़े भाई हेमचंद्र को देखने के लिए आया था। इसके बाद शादी के लिए छुट्टी मांगी तो अधिकारी मंजूर नहीं कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें