फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर सस्पेंड

Tue, 14 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
हैलट ओपीडी में लगे दोनों वॉटर कूलर खराब होने से सोमवार को पीने के पानी दिक्कत रही। मरीजों और तीमारदारों ने बाहर से पाउच और बोतल वाला पानी खरीदकर प्यास बुझाई। रसूलाबाद की रुखसाना को पाउच वाला पानी पिलाया गया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। रविवार तड़के दो बजे हैलट के वार्ड नंबर 12 में वार्ड ब्वाय को पीटने और स्टाफ नर्सों से अभद्रता के मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष अशफाक को प्रिंसिपल ने सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन

डॉ. अशफाक ने कुछ मेडिकल स्टूडेंटों के साथ वार्ड ब्वाय नरेंद्र कुमार मौर्य को पीट दिया था। नाराज कर्मचारियों और नर्सों ने हड़ताल कर दी । इस दौरान एक मरीज की मौत भी हो गई।  प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के लिए प्रो. एके गुप्ता, प्रो. संजय काला और डॉ. अनिल वर्मा की टीम बना दी गई है। 
मरीजों की हालत बिगड़ने में स्टाफ नर्स को नोटिस
कानपुर (ब्यूरो)। पुराने नार्मल सलाइन (एनएस) से एंटीबायोटिक का घोल देने से 15 मरीजों की हालत बिगड़ने के मामले में स्टाफ नर्स कमलेश यादव की लापरवाही साबित हुई है। उनकी अनुपस्थिति में जीएनएम का कोर्स कर रहीं दो नर्सों ने मरीजों को इंजेक्शन लगाया था, जबकि यह काम स्टाफ नर्स की देखरेख में होना चाहिए था। डायरेक्टर डॉ. उमाकांत ने स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। बता दें उर्सला में रविवार सुबह इंजेक्शन लगने के बाद वार्ड चार के 15 मरीजों की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल का राउंड, डॉक्टर नहीं मिले
कानपुर (ब्यूरो)। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने सोमवार दोपहर सीएमएस डॉ. सीएस सिंह के साथ ओपीडी का राउंड लिया। सर्जरी विभाग की विशेष ओपीडी में डॉक्टर न मिलने पर नाराजगी जताई। प्रिंसिपल ने ओपीडी में पानी के लिए बोरिंग कराने के निर्देश दिए। मरीजों के बैठने के लिए और कुर्सियां बढ़ाने को कहा।
उर्सला के दो डॉक्टरों में छिड़ी जंग
कानपुर (ब्यूरो)। जिला अस्पताल उर्सला के दो डॉक्टरों के बीच जंग छिड़ गई है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरसी भट्ट ने सर्जन डॉ. पीएन पार्या पर गलत ऑपरेशन और वसूली का आरोप लगाया है। वहीं डॉ. पीएन पार्या ने डॉ. भट्ट पर गलत मेडिको लीगल कर निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले में डायरेक्टर डॉ. उमाकांत ने दोनों डॉक्टरों के आरोपों की जांच खुद करने का फैसला लिया है।
धूप में लगवाई लाइन, दो तीमारदार बेहोश
कानपुर (ब्यूरो)। हैलट के यूजर चार्ज काउंटर (जांच के लिए पैसा जमा होता है) पर सोमवार को धूप में लाइन लगवाने से दो तीमारदार बेहोश हो गए। देर तक धूप में खड़ा रहने से रावतपुर के शक्ति कुमार की हालत बिगड़ गई। शक्ति अपने चाचा के लड़के का इलाज कराने ओपीडी में आए थे। दूसरे तीमारदारों ने मुंह पर पानी का छींटा मारा तो शक्ति को होश आया। बिधनू से हड्डी के डॉक्टर को दिखाने पहुंचे मनोज पाल भी गर्मी के कारण बेहोश हो गए। एसआईसी प्रो. आरसी गुप्ता ने कहा कि धूप में लाइन लगवाना गलत है। समस्याएं दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें