कानपुर। कोहना थानाक्षेत्र में गुरुवार को गंगा में कूदकर जान देने वाले युवक का शव शुक्रवार दोपहर अटल घाट पर उतराता मिल गया। गोताखोरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मॉर्च्युरी भिजवा दिया। देर शाम कोहना थाने पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली।
मृतक मूलरूप से अमेठी के थाना पीपरपुर के रायपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव (40) था। कल्याणपुर के कश्यप नगर में रहने वाले भाई श्याम के घर में रहकर अवसाद का इलाज करा रहा था। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि युवक ने गुरुवार को गंगा में छलांग लगाई थी। डूबने की सूचना पर गोताखोरों को लगाया गया था। शुक्रवार को शव फूलने के कारण उतराकर किनारे लग गया। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा।