फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बाढ़ से घिरे धर्मपुर कटरी गांव में मोटरबोट से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Wed, 26 Aug 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मोटरबोट पर परचम लगाकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सदर तहसील में बाढ़ से घिरे गांव धर्मपुर कटरी, पंखियन की मड़ैया में जुलूस-ए-मोहम्मदी मोटरबोट से निकाला गया। युवा उत्साह में खतरा से खेलते दिखे। सैकड़ों धार्मिक परचम लगे मोटरबोट की छतों पर युवा चढ़ गए। अथाह जल में तेज रफ्तार से मजहबी नारे लगाते हुए घूमते दिखे। 

विज्ञापन


बाढ़ से घिरे धर्मपुर कटरी में छह-सात मोटरबोट और कई नावें एकत्रित हुईं। उसमें गांव के युवा, बच्चे सवार हो गए। मोटरबोट को मजहबी परचम से सजाया गया। उन पर डीजे भी लगाया गया। कई युवा मजहबी जोश में इस कदर तल्लीन हो गए कि सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया। मोटरबोट में क्षमता से दोगुने लोग सवार हो गए। यही नहीं  मोटरबोट की छत पर भी खड़े होकर मजहबी नारे लगाते हुए बाढ़ के पानी में तेज गति से दौड़ाते दिखे। इलाके में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। घरों में कुरानख्वानी हुई। जुलूस में सलीम, शानू, सलमान, जलालुद्दीन, निजामुद्दीन, युसूफ खान, समीदुल और यूनुस खान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें