फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जुलूसे मोहम्मदी के रूट पर शराब की दुकानें बंद करने की मांग, खानकाहों के खादिमों ने जारी की गाइडलाइन

Sun, 23 Aug 2026 06:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: ईद मिलादुन्नबी के जश्न-ए-चिरागां और जुलूसे मोहम्मदी को लेकर रविवार को दादा मियां, बेकनगंज में खानकाहों के खादिमों की बैठक हुई। इसमें कानपुर की जनता से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
खानकाहों के खादिमों की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाफिज मोहम्मद कफील ने तिलावते कुरान-ए-पाक से की। खादिमों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जश्न-ए-चिरागां और जुलूसे मोहम्मदी को यादगार बनाने के लिए लोगों से अपील जारी की। लोगों से गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने, भूखों को खाना खिलाने, जरूरतमंद पड़ोसियों की सहायता करने और गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की भी अपील की गई।

विज्ञापन

स्टंट न करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील

जश्न-ए-चिरागां में घरों और आसपास की मस्जिदों को सजाने के साथ लोगों से मोटरसाइकिलों के काफिले बनाकर स्टंट न करने की अपील की गई। जुलूसे मोहम्मदी में अनुशासन बनाए रखते हुए एक लाइन में चलने, परचमों में लोहे की छड़ों का इस्तेमाल न करने और किसी भी तरह के आपत्तिजनक या राजनीतिक नारे से बचने को कहा गया।

आयोजकों ने साउंड ट्रॉलियों में निर्धारित मानक के अनुसार ही साउंड सिस्टम लगाने, पैकिंग वाली खाद्य सामग्री बांटने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जांचने और तब्बुरुक या पानी के पाउच सड़क पर फेंकने के बजाय लोगों के हाथ में देने की अपील की। जुलूस के दौरान एंबुलेंस को तत्काल रास्ता देने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

शराब की दुकानें बंद कराने की मांग

खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने बताया कि जश्न-ए-चिरागां 25 अगस्त और जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त को निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस परेड स्थित रजवी ग्राउंड से शुरू होकर नई सड़क, पेंचबाग, दादा मियां का चौराहा, तलाक महल, कंघी मोहाल, गुलाब घोसी मस्जिद, अजमेरी चौराहा, हलीम कॉलेज चौराहा, इकबाल लाइब्रेरी, बांसमंडी, कुली बाजार, मूलगंज, मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, शिवाला, रामनारायण बाजार और पटकापुर होते हुए फूलबाग में समाप्त होगा।

उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से जुलूस के मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब सड़कों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग की। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा जुलूसे मोहम्मदी के मार्ग में पड़ने वाली शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जश्न-ए-चिरागां के दिन बिजली कटौती न करने और जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई। आयोजकों ने कहा कि जुलूस में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब तथा आपसी सौहार्द की मिसाल को कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें