फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जुगल देवी विद्यालय ने एथलेटिक्स में जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। देवरिया में 12 से 16 अक्तूबर तक विद्या भारती की 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और नौ रजत पदक हासिए किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पूर्वा सिंह का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्वा सिंह ने 400 मीटर रिले में स्वर्ण और 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। अनुष्का शर्मा ने 400 मीटर हर्डल रेस, क्रॉस कंट्री और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। सान्वी सिंह ने 100 और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। मन्नत और वैष्णवी ने 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों के सरस्वती शिशु मंदिरों व विद्या मंदिरों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पूर्वा अब 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक गाजियाबाद में होने वाली विद्या भारती की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों को कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री रजनीश पाठक, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, प्रिंसिपल डॉ. गीता सिंह और विजयश्री ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें