एनकाउंटर स्पॉट पर मौजूद न्यायिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने गुरुवार को इटावा पहुंचकर जांच की। टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बिकरू कांड में शामिल प्रवीण दुबे उर्फ बउआ एनकाउंटर स्पॉट का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने एनकाउंटर में शामिल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस से पूछताछ करते हुए पूछा कि बदमाशों की कैसे मिली जानकारी, कैसे घेराबंदी की, फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई?
टीम के सदस्य करीब 45 मिनट तक घटनास्थल पर रुके। पूछताछ की पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग भी की गई। यहां जांच करने के बाद टीम उज्जैन रवाना हो गई। बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से ही पकड़ा गया था। यहां टीम उसे पकड़ने वाले गार्ड और पुलिस से पूछताछ करेगी।