फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड एवं विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए कानपुर पहुंची न्यायिक आयोग की टीम

Fri, 28 Aug 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिकरू पहुंची न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिकरू कांड एवं विकास दुबे एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम कानपुर पहुंच चुकी है। टीम ने मामले की जांच-पड़ताल अपनी ओर से शुरू कर दी है। सबसे पहले टीम सचेंडी में उस जगह गई जहां गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी और इस दौरान यूपी एसटीएफ ने उसे मार गिराया था।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

अभी तक पुलिस इस मामले में 26 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर भी कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें