फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट अस्पताल में जू. डॉक्टरों ने एचबीटीयू के प्रोफेसर से की गाली-गलौज, गला दबाया

Wed, 01 Jan 2020 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में हैलट के अस्थि रोग विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने एचबीटीयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद के साथ वार्ड आठ के सामने गालीगलौज और धक्कामुक्की की। उनका गला दबा कर धक्का दे दिया। रोगियों के तीमारदारों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन


एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में रहने वाले केमिकल इंजीनियर डॉ. अश्विनी सूद ने बताया कि उनकी पत्नी अमिता को फ्रोजन शोल्डर की दिक्कत हो गई है। उनके दोनों कंधों में जकड़न और दर्द है। सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके सेंगर को ओपीडी में दिखाया था।
विज्ञापन

डॉ. सेंगर ने सुबह 10 बजे वार्ड आठ में इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे वार्ड में आ गए। जूनियर डॉक्टर उन्हें दोपहर दो बजे तक बैठाए रहे। चार घंटे तक किसी ने कुछ नहीं सुना। एतराज करने पर जूनियर डॉक्टर भड़क गए और धक्कामुक्की की, गला दबा दिया।

जूनियर डॉक्टर की कोई नेम प्लेट भी नहीं लगी थी। वहां उपस्थित तीमारदारों ने ने बचाया। डॉ. सूद ने बताया कि उनके भी दोनों कूल्हे बदले गए। उन्होंने डॉ. जीके सेंगर से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें