फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट पहुंचे जेपी नड़्डा: कामतानाथ के करेंगे दर्शन, जन आशीर्वाद यात्रा होगी शुरू, ये पदाधिकारी भी हैं मौजूद

Sun, 03 Sep 2023 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए जन आशीर्वाद यात्रा को मझगवां से हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि हाल में ही होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कसना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्री राम की कर्म स्थली चित्रकूट पर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली से चलकर चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान हेलीपैड पर देशमुख नाना जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है।

विज्ञापन

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के बाद सियाराम कुटीर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित करेंगे।
इसके बाद भाजपा की मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए जन आशीर्वाद यात्रा को मझगवां से हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि हाल में ही होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कसना शुरू कर दी है। चुनाव के पहले चित्रकूट से यात्रा की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दिलचस्प सीट चित्रकूट
मध्य प्रदेश विधानसभा चित्रकूट पूरे मध्य प्रदेश में दिलचस्प सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस विधानसभा में दो दिन रुक कर प्रचार प्रसार किया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के सामने भाजपा प्रत्याशी नहीं टिक पाया।

विज्ञापन

भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है
इस बार भी भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उधर कांग्रेस वर्तमान विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कई मांगे की उन्होंने कहा है कि चित्रकूट की जनता को हर बार भाजपा सरकार ठग रही है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें