फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी राज’ में हर्ष फायरिंग करने वालों का होगा ये अंजाम

Wed, 22 Mar 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा ने जारी किए सख्त निर्देश
विज्ञापन
सूबे की नई ‘योगी सरकार’ ने हर्ष फायरिंग पर अपना कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंत्रियों के स्वागत में हर्ष फायरिंग करने वालों को जेल तक भेजा जा सकता है। भाजपा की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक किसी भी कार्यकर्ता के हाथ में असलहा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

  योगी सरकार के एक्शन में आने के साथ भाजपा की कानपुर जिला इकाई ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने निर्देश जारी किया है कि शहर के दो विधायक कैबिनेट मंत्री बने हैं। उनके नगर आगमन पर यदि किसी कार्यकर्ता ने हर्ष फायरिंग की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
  स्वागत के दौरान किसी भी कार्यकर्ता के हाथ में असलहा नहीं होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी और सतीश महाना 25 मार्च को कानपुर आने वाले हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं की तरफ से दोनों मंत्रियों के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत सबसे पहले गंगा बैराज पर किया जाएगा। इसके बाद शहर के कई स्थानों पर स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें