फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छह केंद्रों पर ज्वार व दो केंद्रों पर मक्का की नहीं हुई खरीद

Sun, 16 Nov 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। श्रीअन्न की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। मगर जिले के आठ क्रय केंद्र की स्थित बेहद खराब है। छह केंद्रों पर ज्वार व दो केंद्रों पर मक्का का एक दाना केंद्र प्रभारी नहीं खरीद सके हैं।
विज्ञापन

किसानों की उगाई फसलों का सही मूल्य मिल सके इसके लिए सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद की व्यवस्था की गई है। इसमें श्रीअन्न (ज्वार, मक्का व बाजरा) की सरकारी खरीद पर जोर है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की जानी है। ज्वार के लिए 3, 699 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय है। मक्का के लिए प्रति क्विंटल 2400 रुपये और बाजरा के लिए 2775 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय है।
खाद्य विभाग की ओर से जिले में बाजरा व ज्वार के लिए 12-12 केंद्र और मक्का के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। एक अक्तूबर को क्रय केंद्र खुल गए थे। इसके बाद खरीद की शुरुआत हो गई थी। बाजरा की सरकारी खरीद सभी केंद्रों पर हो रही है। मगर ज्वार व मक्का की सरकारी खरीद में कई केंद्र फिसड्डी हैं। ज्वार के लिए बनाए गए 12 केंद्रों में छह पर केंद्र प्रभारी एक दाना नहीं खरीद सके हैं। इसी प्रकार मक्का खरीद के लिए बने छह केंद्रों में से दो केंद्रों पर बोहनी का इंतजार है।
विज्ञापन

.......................वर्जन.....

मोटे अनाज की खरीद के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। छह केंद्रों पर ज्वार व दो केंद्रों पर मक्का खरीद नहीं हो सकी है। प्रयास कर यहां खरीद शुरू कराई जाएगी। - देवेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
..................

ज्वार व मक्का खरीद की शून्य स्थिति वाले केंद्र
मक्का : झींझक मंडी स्थल व संदलपुर
ज्वार : डेरापुर एट फत्तेपुर, संदलपुर, झींझक मंडी स्थल, रूरा मंडी स्थल द्वितीय, रसूलाबाद व राजपुर।
.......................
ज्वार व मक्का खरीद में अव्वल केंद्र
पुखरायां मंडी स्थल क्रय केंद्र प्रथम ज्वार की खरीद में सबसे आगे है। यहां 550 किसानों से 1809.40 मीट्रिक टन ज्वार खरीदा गया है। मैथा में 184 किसानों से 1245.25 मीट्रिक टन और रनियां केंद्र पर 198 किसानों से 866.80 मीट्रिक टन ज्वार खरीदा गया है। पुखरायां मंडी स्थल क्रय केंद्र द्वितीय में 106 किसानों से 454.95 मीट्रिक टन और अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र में 134 किसानों से 863.85 मीट्रिक टन ज्वार खरीदा गया है। रूरा मंडी स्थल क्रय केंद्र पर 104 किसानों से 613.650 मीट्रिक टन ज्वार खरीदा गया है। इन सभी केंद्रों पर कुल 1276 किसानों से 5853.90 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद हुई है। इधर मक्का खरीद में रसूलाबाद क्रय केंद्र आगे है। यहां 19 किसानों से 83.15 मीट्रिक टन, पुखरायां मंडी स्थल प्रथम क्रय केंद्र पर 20 किसानों से 40.25 मीट्रिक टन मक्का खरीदा गया है। रूरा मंडी स्थल क्रय केंद्र पर 3 किसानों से 24.70 मीट्रिक टन और अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर 3 किसानों से 15 मीट्रिक टन मक्का खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें