फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शह मात के खेल में जोशुआ, एलिस, मायरा बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित बिलाबांग इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 61वीं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने शह मात की बेहतरीन चालें चल कर प्रतिद्वंदी को कांटे की टक्कर दी। जोशुआ, एलिस, अथर्व और मायरा ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में 119 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 वर्ग में छह राउंड, जबकि अन्य आयु वर्गों में पांच-पांच राउंड के मुकाबले हुए। अंडर-8 बालक वर्ग में आईआईटी कैंपस स्कूल के जोशुआ एबिन मैथ्यू ने पहला स्थान प्राप्त किया। द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर के मरिनांक बागची दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की एलिस गोस्वामी विजेता बनीं, जबकि मनोरमा एजुकेशन सेंटर की स्वस्तिका मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-11 बालक वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के अथर्व सिंह ने पहला, मदर टेरेसा स्कूल के वेदांश मिश्रा ने दूसरा स्थान जीता। बालिका वर्ग में सीलिंग हाउस स्कूल की मायरा गुप्ता पहले स्थान पर रहीं, वहीं बिलाबांग हाई स्कूल की सान्वी ओमर ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग में द चिंल्टस स्कूल के अध्यांश सिंह पहले, मदर टेरेसा स्कूल के आदर्श गौतम दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मेथाडिस्ट हाई स्कूल की एंजेलिना गोस्वामी ने पहला और द चिंटल्स स्कूल की मिशिता दीक्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में मेथाडिस्ट हाई स्कूल के चिन्मय कनोडिया ने बाजी मारी। वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के आनंद अग्निहोत्री ने दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की हिमानी शाह ने पहला और स्कोमिया एकेडमी की तृषा विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान जीता। स्कूल के को-ऑर्डिनेटर सोहनीत साहू और कमल कुमार खेमानी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) प्रशंसा वर्मा रहीं, जबकि विकास निषाद ने सहायक आर्बिटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें