(जैम) 2020 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर कराएगा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) 2020 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर कराएगा। जैम के जरिए आईआईएससी बंगलुरु सहित देशभर के आईआईटी संस्थानों के एमएससी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है।
इसके अलावा ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को दी गई है। इसके लिए शनिवार को आईआईटी कानपुर प्रशासन ने चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति भी कर दी है।
केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. संजीव गर्ग को जैम और गेट 2020 के लिए चेयरमैन बनाया गया है जबकि कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. अमेय करकरे और मैथमेटिक्स के प्रो. आकाश आनंद को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी का कार्यकाल 31 मई 2020 तक निर्धारित किया गया है।