कानपुर। दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी की नियुक्ति कानपुर जनपद में की गई है। शनिवार को शासन से जारी आदेश के अनुसार 2018 बैच के आईएएस अधिकारी जयेंद्र कुमार और पूजा यादव को सहायक मजिस्ट्रेट और दीपक कुमार पाल को ट्रेनी पीसीएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी गई है। ये तीनो अधिकारी रविवार यहाँ ज्वाइन करेंगे।