कलक्ट्रेट कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नवागत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार की सुबह कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार कार्यालय के डबल लॉक कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय, सभी एसडीएम व अधिकारी रहे। शाम को डीएम ने अधीनस्थ अफसरों से मिलकर परिचय लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इधर, जिले की बड़ी परियोजना अमराहट पंप कैनाल के दूसरे चरण का काम पूरा कराने, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, औद्योगिक क्षेत्र की समस्या निदान और व छुट्टा मवेशियों की समस्या का समाधान नवागत डीएम के लिए चुनौती होगा। इसको लेकर किए सवालों का डीएम से जवाब दिया।
चुनौती-एक
-अमराहट पंप कैनाल के दूसरे चरण का काम कब तक पूरा होगा।
-जवाब : सिंचाई दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन की प्राथमिकता के अनुसार की आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
चुनौती-दो
-ट्रामा सेंटर व बर्न यूनिट कब शुरू होंगे।
-जवाब : स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए यथा संभव कोशिश की जाएगी। इन सेवाओं के शुरू न होने की दिक्कतों की पड़ताल कराकर जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।
चुनौती-तीन
-औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी बड़ी समस्या है।
-जवाब : उद्यमियों से वार्ता कर रनियां व जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
चुनौती-चार
-छुट्टा मवेशियों की समस्या का निदान किस तरह करेंगे।
जवाब : गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर हकीकत जांचंगे। जरूरत के अनुसार और आश्रय केंद्र बनाने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
-