फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में नौकरियों की बहार

Fri, 02 Jan 2015 02:08 AM IST
अमित अवस्थी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नया साल सात-आठ हजार नौकरियों का पिटारा लेकर आया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में डेस्टीनेशन टू कॅरियर थीम पर इंप्लायमेंट एक्सचेंज में अब तक का सबसे बड़ा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस, ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील सहित 100 कंपनियां नौकरियां लेकर आ रही हैं। पहली बार मर्चेंट नेवी कंपनी मैरिन टाइम भी आएगी।
 अधिकतम 10 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज ऑफर होगा।
उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि कानपुर के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, आगरा, गुजरात, मुंबई, बंगलुरु, राजस्थान की कंपनियां जॉब फेयर में शामिल होंगी।
विज्ञापन

यह कंपनियां सात-आठ हजार नौकरियां लेकर आएंगी।
उन्होंने बताया कि लावा मोबाइल, रिलांयस जियो, डाटा 64, लोहिया थ्रेडस, आरएसपीएल, धूपर केमिकल्स, तिरंगा अगरबत्ती, यूनीकोड, हवाई इंडिया, इंफोसिस, स्नैपडील, महिंद्रा एंड महिंद्रा जॉब फेयर में आने की सहमति जता चुकी हैं।
 जॉब फेयर में पहली बार आ रही मर्चेंट नेवी कंपनी मैरिन टाइम आवेदकों को मर्चेंट नेवी में ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट कराएगी।
 उन्होंने बताया जॉब फेयर को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि हाईस्कूल पास लेकर बीटेक, एमटेक तक के आवेदकों के लिए हजारों नौकरियां हों। जॉब फेयर पांच से सात दिन तक चलेगा। इसकी प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें