इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर के करीब 45 बैंक हिस्सा ले रहे हैं। सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
उम्मीदवार चार जुलाई तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 19 जुलाई 2019 प्रिंट लेने की अंतिम तारीख है। ऑनलाइन फीस का भुगतान भी आवेदक चार जुलाई तक ही कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्री, मेन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और फिर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर लॉगइन कर सकते हैं।