पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अलग-अलग सेक्टर की बेहतरीन कंपनियां नए लोगों की तलाश कर रही हैं। कहीं आप पीछे न रह जाएं इसलिए कोई भी मौका हाथ से न जाने दें।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सेवायोजन कार्यालय कानपुर (इंप्लायमेंट ऑफिस) जीटी रोड में शुक्रवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें छह कंपनियां 900 से अधिक नौकरियां लेकर आई हैं। जितनी नौकरियां उतने ही रजिस्ट्रेशन होने से युवाओं के पास नौकरी पाने का बेहतर मौका है। ऑनलाइन आवदेन अनिवार्य होने के चलते रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को लेयान ग्लोबल लि. (रेड चीफ), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया लिमिटेड दिल्ली, जय शक्ति प्रा. लि., बैकमेट इंडिया लि. और ग्रीनफील्ड एचआर सर्विसेज कंपनियां आएंगी। इन सभी कंपनियों के पास 900 नौकरियां हैं। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए इतने अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है। एसपी द्विवेदी की मानें तो युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतर मौका है।
4 of 5
डेमो पिक
21 जून को भी रोजगार मेला
एक सप्ताह के भीतर ही 21 जून को दूसरे रोजगार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें सात बड़ी कंपनियों के जरिये एक हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
16 जून के रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सिर्फ ऑनलाइन विकल्प दिया गया था। इससे रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसी को देखते हुए सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने 21 जून को होने वाले रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प होने की बात कही है।