जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा की आंच अब आईआईटी कानपुर भी पहुंच गई है। मंगलवार रात आईआईटीयंस ने आईआईटी परिसर में बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से जेएनयू हिंसा पर विरोध जताया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए बैठे थे।
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। वहीं अफसरों का कहना है कि बैठक के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। मंगलवार रात आईआईटी में विभिन्न संकायों के सैकड़ों परिसर में स्थिर लेक्चर हॉल के पास एकत्र हुए।